Aaj Ka Rashifal, 01 January 2021, जानें कैसा रहेगा आपका 01 जनवरी का दिन
Aaj Ka Rashifal, 01 January 2021, जानें कैसा रहेगा आपका 01 जनवरी का दिन

ग्रहों की स्थिति-मंगल की बहुत अच्‍छी स्थिति दिखाई पड़ रही है। पूरे जनमानस में रक्‍त, बल, मांसपेशियां आदि के लिए फायदेमंद है। वृषभ राशि में राहु हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। वर्ष के प्रथम दिन चंद्रमा का स्‍वग्रही होना अद्भुत दिखा रहा है। मन मस्तिष्‍क आपका ठीक रहेगा। शुक्र और केतु वृश्चिक राशि में हैं। यह थोड़ा गड़बड़ है। जो यूरिन और शुगर से सम्‍बन्धित परेशानी वाले लोग हैं, जिन स्‍त्रियों को यूटरस की समस्‍या है, उनके लिए थोड़ा परेशानी का समय है। सूर्य और बुध धनु राशि में हैं। यह अच्‍छी बात है। शनि और गुरु का संयोग सही नहीं है लेकिन मंगल, चंद्रमा और अन्‍य ग्रहों का जो संयोग है वह खराबियों को कम करेगा और अच्‍छाइयों को बढ़ाएगा।