भारत में हमेशा जयचंद पैदा होते रहे हैं - Gulab Chand Kataria
भारत में हमेशा जयचंद पैदा होते रहे हैं - Gulab Chand Kataria

जोधपुर ( राजस्थान ) – पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज जोधपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उनका जोधपुर में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का नाम हृदय को छूता है। हमारे देश में महिलाओं का अपमान कभी नही हो सकता है। महाभारत हुआ तो महिलाओं के सम्मान के लिए हुआ, लंका दहन हुई तो महिला के अस्तित्व के लिए हुआ। उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने महिलाओं के साथ जो किया इसको लेकर पूरे देश में आक्रोश था। देश के प्रधानमंत्री ने सही समय पर आतंकियों से हिसाब बराबर किया। अपने ही देश में रहकर दुश्मन देश का साथ देने वाले लोगों को लेकर उन्होंने कहा कि इस देश का दुर्भाग्य रहा कि इस देश में जयचंद पैदा होते रहे हैं। देश अपनी बहादुरी से कभी नहीं हरा लेकिन अपने ही घर के दुश्मनों के कारण देश को उतार-चढ़ाव देखना पड़ा। #Rajasthan #OperationSindoor #GulabChandKatariya #Jodhpur