ग्रहों की स्थिति-मंगल और चंद्रमा मेष राशि में हैं। बहुत बड़ा परिवर्तन यह कहा जाएगा। मंगल का स्वग्रही होना, शरीर में रक्त का नेतृत्व करता है। सेना का नेतृत्व करता है। अग्नेयास्त्र का नेतृत्व करता है। यह एक परिवर्तन हम सबके,पूरी पृथ्वी के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन है। खासकर मेष और वृश्चिक के स्वास्थ्य के लिए बहुत सकारात्मक प्रभावी रहेगा यह। सबके लिए अच्छा होगा। यह एक अच्छा परिवर्तन है। राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र और केतु अभी भी बने हुए हैं वृश्चिक राशि में। धनु राशि में सूर्य, बुध हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं।