बर्फीली हवा से ठिठुरी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा क�
बर्फीली हवा से ठिठुरी दिल्ली, पंजाब और हरियाणा क�

हिमपात वाले क्षेत्रों की ओर से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते शुक्रवार के दिन दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शनिवार से तापमान में इजाफा होने और बीस से पच्चीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने के आसार हैं।अगले दो दिनों दिनों के बीच उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखेगा। इसके असर से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात और बरसात होगी। जबकि, पंजाब और हरियाणा के भी कुछ हिस्सों में बरसात होगी। दिल्ली-एनसीआर में इसके चलते बारिश होने के आसार नहीं है।